फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक मिस्त्री की ऊंचाई से गिरकर मौत

Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव में ट्रक का इंजन ठीक करते समय ऊंचाई से गिरकर बांदा के कटरा नोनिया मोहाल निवासी मिस्त्री आबिद अली (27) की मौत हो गई।
विज्ञापन

ब्यूर के पास ट्रकों की मरम्मत के लिए संचालित वर्कशॉप में कई मिस्त्री काम करते हैं। मिस्त्री उमेश व अभिषेक मिश्रा के मुताबिक इंजन में काम करते समय आबिद अली ऊंचाई से नीचे आ गिरा। उसे खोह अस्पताल ले जाया गया, वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार में गर्भवती पत्नी सहीना और छोटा बेटा है। कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें