फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Fri, 20 Nov 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी 07 चैंबर में बैठक करते जिला जज सुनील कुमार पंचम व मौजूद अन्य। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-पंचम ने शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण अध्यक्ष ने अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर निस्तारण पर जोर दिया। लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक वसूली, विद्युत, जल, सर्विस मैटर, पारिवारिक-वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व-चकबंदी, किरायेदारी, सुखाधिकार, स्थायी निषेधाज्ञा, सिविल वाद, मनी वसूली, ई-चालान, लघु आपराधिक वाद, प्री-लिटिगेशन, उपभोक्ता फोरम व आर्बिट्रेशन समेत सभी सुलह वादों का निस्तारण होगा।
प्राधिकरण सचिव इला चौधरी, नोडल अधिकारी राममणि पाठक, सहायक नोडल अधिकारी सचिन कुमार दीक्षित, खान अधिकारी रणवीर सिंह, एसडीओ राजीव रंजन सिंह, श्रम अधिकारी महेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, मनोहरलाल वर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें