फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिवाइडर तोड़कर टोल कर्मियों पर चढ़ाया ट्रक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा डिवाइडर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा टोल प्लाजा पर बुधवार की रात 11 बजे नशे की हालत में चालक ने डिवाइडर तोड़ते हुए तीन टोल कर्मियोें पर सीमेंट लदा ट्रक चढ़ा दिया। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक जोरवारा नदी के पास छोड़कर भाग निकला। अज्ञात चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी पंकज कुमार पांडेय (35) ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर खाना बनाता है। बुधवार की रात करीब 11 बजे खाना बनाने के बाद कर्मचारियों को खाने के लिए बुलाने गया था। मैनेजर समेत कई कर्मचारी टोल बाक्स के बाहर डिवाइडर के पास खड़े थे। इसी दौरान मऊ की ओर से सीमेंट लदा ट्रक आया। अपनी लेन से हटकर डिवाइडर तोड़ते हुए बूथ नंबर चार को तोड़ता हुए निकला।
वहां खड़े मैनेजर मऊ निवासी प्रभात शुक्ला (35), सुरक्षाकर्मी हटवा निवासी चंद्रप्रसाद (45), कर्मचारी शक्ति सिंह (36), बरगढ़ थाना क्षेत्र के मनका निवासी शिवम शुक्ला (38) और उसके चाचा को टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद शिवम ट्रक के नीचे आ गया और प्रभात शुक्ला, पंकज पांडेय, चंद्रप्रसाद भी घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने बूथ नंबर पांच और छह को भी तोड़ दिया। अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


इससे वहां हड़कंप मच गया। अन्य वाहनों के चालक भी डरकर वहां से वाहन लेकर भागे। कुछ कर्मचारी काम छोड़कर भाग निकले। कर्मचारियों ने टोल प्लाजा ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने शिवम शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। पंकज पांडेय को जिला अस्पताल व प्रभात शुक्ला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक जोरवारा नदी के पास खड़ा कर भाग गया।
घायल पंकज ने बताया कि चालक ने मारने के उद्देश्य से ट्रक ऊपर चढ़ाया है। बताया कि शिवम के दो बहन हैं। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। ट्रक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें