फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के जयघोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में वंदेमातरम गीत व भारत माता के जयघोष के तिरंगा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट इंटर कालेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, रामसागर चतुर्वेदी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल,
रामबाबू गुप्ता, रामेंद्र गौतम, भागवत त्रिपाठी ने शोभायात्रा में चल रहे छात्र, एनसीसी कैडेटस की टोली की अगुवाई करते हुए नगर भ्रमण किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों व वंदेमातरम गान हुआ। तिरंगा झंडे लहरा कर जिले को
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। संयोजक विवेक ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। एलआईसी तिराहा स्थित
शहीद पार्क में एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। एचएफ के कमांडर शानू यादव के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कैडेट ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर समिति के दिव्यजीवन दास महाराज, सचिन, पुनीत, अतुल, आशीष, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय करवरिया, आलोक, रवीन्द्र, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें