फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में लापरवाही पर लगाई फटकार

Tue, 23 Aug 2016 10:52 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में बोलते जिला प्रभारी पुरूषोत्तम पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा के दौरान कुछ इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लापरवाही करने पर जिला प्रभारी ने कड़ी फटकार लगाई। महज पांच बाइक से जुलूस निकाले जाने की बात पर चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा न हो। बुधवार को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी पुरूषोत्तम पांडेय ने तिरंगा यात्रा की मंडलवार समीक्षा की। उन्होंने तीन मंडल अध्यक्षों को तिरंगा यात्रा में रूचि न लेने पर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद बुधवार को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि तिरंगा यात्रा को भारी जनसर्मथन मिला है। लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में जिले के सैकडों कार्यकर्ता जाएंगे। 26 अगस्त से प्रत्येक सेक्टर में बैठक होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर दिनेश तिवारी, देव त्रिपाठी, अरूण पटेल, रामप्रकाश मिश्रा, विद्यासागर पांडेय, शिवशंकर सिंह, पंकज अग्रवाल, नवल मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, शिवप्रकाश जायसवाल, दिनेश सिंह, बाबूलाल पटेल, मोनू मिश्रा, तीरथ तिवारी, विकास मिश्रा, रघुनाथ जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, भागवत त्रिपाठी, अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन व सीमा निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें