चित्रकूट। मानिकपुर- कर्वी सड़क मार्ग पर स्थित एक इमली के पेड़ में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कुछ ही पलों में पेड़ धू-धू कर जलने लगा और पेड़ का काफी हिस्सा सड़क पर गिर गया।
इससे तीन से चार घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर पहुंची दमकल टीम व पुलिस कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया। जेसीबी से गिरे पेड़ के हिस्से को सड़क किनारे लगाया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरु हो सका।