फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। काली घाटी के ईको पार्क के पास एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

थाना राजापुर के कुसैली निवासी सत्यम सिंह चौहान (18) 25 मार्च को छोटे भाई अंश को मानिकपुर के जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से दोस्त हर्ष सिंह (19) के साथ गया था। ईको पार्क से निकलते ही शव लेकर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे सत्यम सिंह की मौत हो गई थी और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में मंगलवार की रात इलाज के दौरान हर्ष ने दम तोड़ दिया। बुधवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें