अंतरजनपदीय तबादले से आए परिषदीय टीचरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर
जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। टीचर
बीएसए विरोधी नारे लगाते एसडीएम कार्यालय पहुंचे। टीचरों ने कहा कि अगर अब
भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए टीचरों ने बीेएसए कार्यालय
से ट्रैफिक चौराहा होते एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व करते हुए
कमलेश कुमार पांडे ने कहा कि पांच वर्ष के अनुभव को वरीयता देते हुए
अंतरजनपदीय टीचरों को भी प्रथम नियुक्ति के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए
पर ऐसा नहीं किया जा रहा।
यहां पर पांच साल की सेवा पूरी करने वाले टीचरों
की संख्या पचास से अधिक नहीं है पर इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
अन्य वक्ताओं ने भी प्रमोशन करने की मांग उठाते हुए बीएसए पर नियमों को ताक
में रखने और जल्दबाजी में प्रमोशन करने का आरोप लगाया। बाद में इन लोगों
ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर मनोज कुमार
सोनी, नवनीत निगम, शिवबोध पांडे, विजय शुक्ला, फूलचंद्र, नमोनारायण मौजूद
रहे।