फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर-रेंजर ने सजाईं व्यंजन से भरी मेजें

Tue, 23 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर शिविर के तीसरे दिन डिनर टेबल डेकोरेशन किया गया। तरह-तरह के भोजन से सजी मेजों को देखकर लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. बीके पांडे ने बताया कि रोज की भांति छात्र-छात्राओं ने ध्वज शिष्टाचार, गार्ड आफ ऑनर, भोजन मंत्र, प्रार्थना, झंडा गीत, व्यायाम का अभ्यास किया।

इसके बाद इनको वर्दी, ध्वज आदि के बारे में बताया गया। कलर पार्टी का प्रदर्शन भी किया गया। रोवर प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह और रेंजर्स प्रभारी डा. सीमा कुमारी के निर्देशन में डिनर टेबल डेकोरेशन किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य के साथ सहायक प्रादेशिक स्काउट कमिश्नर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी टोलियों के डिनर टेबल का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राध्यापक डा. वंशगोपाल, डा. राजेश कुमार पाल, डा. मुकेश कुमार, छेदीलाल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें