फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से तीन की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Fri, 19 Feb 2021 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंधा गांव में मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बसिंधा में 13 महिलाएं घरों की पुताई करने के लिए नदी किनारे बने मिट्टी के टीले को खोदने के लिए गई हुईं थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। जिसकी वजह से मलबे में एक किशोरी नीतू पुत्री नवल किशोर (12) वर्ष, ज्ञान देवी पत्नी शंकर यादव, सुनीता पत्नी चुंकावन की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची देवी पत्नी मोहन, अनुराधा पुत्री मोतीलाल यादव, संतोषी पुत्री चुंकावन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से प्रयागराज लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी शेषमणि पांडे और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
 


जिला प्रशासन इस दाैरान दो लोगों को बचाने में सफल रहा है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं जिलाधिकारी शेषमणि पांडे का कहना है कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है उनको आर्थिक मदद दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें