फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: पानी पीने आए तेंदुए की करंट से मौत, शिकारी मारकर साथ नहीं ले जा पाए, पांच गिरफ्तार 

Wed, 17 Feb 2021 01:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मौके पर डॉग स्क्वायड टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट की बगदरा घाटी से सटे मौरंग खदान तालाब के पास बुधवार तड़के एक तेंदुआ मृत मिला, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सतना व चित्रकूट के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। माना गया कि शिकारियों ने करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया है।
विज्ञापन


वजन अधिक होने और भोर होने के चलते शिकारी उसे साथ नहीं ले जा सके। जंगली जानवरों का शिकार करने के कई यंत्र व बिजली तारों के साथ पकड़े गए पांच संदिग्धों को वन्य अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

यूपी-एमपी की सीमा पर अक्सर तेंदुओं समेत अन्य वन्यजीवों का आना जाना रहता है। चित्रकूट (मप्र) के पथरापालदवे वनबीट मझगवां अंतर्गत बगदरा घाटी के पास थर पहाड़ मार्ग पर मौरंग खदान की तालाब किनारे बुधवार को एक नर वयस्क तेंदुआ मृत मिला।
विज्ञापन


जंगल में लकड़ी काटने जा रहे ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना से चित्रकूट से लेकर सतना तक के वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। मुकुंदपुर वन्य जीव विहार के डायरेक्टर संजय राय के साथ ही वन अधिकारियों, कर्मचारियों, डॉग स्क्वायड और तीन डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम मुकुंदपुर में कराया गया है, जिसकी मौत करंट से होना माना गया। फॉरेसिंक जांच के लिए अन्य नमूने जबलपुर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

छह साल का था मारा गया तेंदुआ 
मौरंग खदान तालाब के पास अक्सर मवेशी व जंगली जानवर पानी पीने आते हैं। तालाब के पास शिकारियों ने हाईटेंशन बिजली लाइन तालाब किनारे बिछाई थी। मंगलवार की देर रात पानी पीने पहुंचा तेंदुआ नंगी तार की चपेट में आकर करंट से मर गया।

वह चीखता रहा पर उसे बचाने वाला कोई नहीं था। वन विभाग की टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। नया गांव व मझगवां पुलिस थाने की भी टीम पहुंची। वन परिक्षेत्राधिकारी विवेक सिंह के मुताबिक यह तय है कि करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया है। यह नर तेंदुआ लगभग छह साल का था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें