फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: समय से नहीं होता व्यापारियों की फाइलों का निपटारा

विज्ञापन
जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर डीके सचान का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड वन) झांसी डीके सचान को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीतापुर स्थित जीएसटी कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को बेवजह विभाग द्वारा कई बार परेशान किया जाता है। टैक्स देने के बाद भी उनकी फाइलों का निस्तारण समय से नहीं होता।
इस पर एडिशनल कमिश्नर ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि बेवजह किसी को परेशान किया तो कार्रवाई की जाएगी। सुनील द्विवेदी, गुलाब गुप्ता, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता, मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष मोसू खान, आईटी मंच के उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी संजय अग्रवाल मानिकपुर, बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें