फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गया अनाज गोदाम पर धू-धू कर जल गया ट्रैक्टर

विज्ञापन
ोटो- 12-मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर में गल्ला व्यापारी की दुकान के सामने ट्रैक्टर में लगी आग के बा? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। गुरुवार जिले में आग की तीन घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर होने से हड़कंप मच गया। शहर के गल्लामंडी में एक किसान के टैक्ट्रर में आग लग गई। रैपुरा में बिजली के पावर हाउस में शार्टसर्किट से आग लगने से पावर हाउस के उपकरण जल गए। कर्वी कोतवाली अंतर्गत ब्यूर गांव में एक किसान के मकान में आग लग गई। तीनों स्थानों पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित गल्लामंडी में एक ट्रैक्टर की बैट्री की तार से सार्टसर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रैक्टर जलने लगा। ट्रैक्टर में डीजल भरा होने से कुछ देर में आग ने तेजी पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक राजेश सिंह युवराज नाम के किसान का धान लेकर गल्लामंडी आया था। जिसको जिला मुख्यालय से खाद ले जाना था। जिससे उसने अपना ट्रैक्टर गल्लामंडी के गल्ला व्यापारी जगदीश प्रसाद के पास ट्रैक्टर रात में खड़ा कर दिया था। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर आग को काबू में पाया। यदि समय से आग न बुझाई जाती तो गल्लामंडी के कई किसानों का अनाज जल जाता। पूरी घटना के दौरान कई तरह की आशंकाएं फैली रहीं। कोतवाल अनिल सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों को आग से दूर रहने को कहा।
रैपुरा कस्बे के पास स्थित पावर हाउस में इनकमिंग फीडर में शार्टसर्कि ट से गुरूवार की सुबह आग लग गई। जिससे पावर हाउस के उपकरण जलने लगे। बिजली अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दिया। जिससे गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद 2 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह से जिला मुख्यालय के पास स्थित ब्यूर गांव में किसान पंकज शुक्ला पुत्र रामकरन के मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें