फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर एजेंसी मालिक ने खरीदार के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Fri, 19 Sep 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्रैक्टर खरीदने के बाद रुपये पूरे रुपये जमा न करने पर ट्रैक्टर एजेंसी मालिक ने खरीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस पर रुपये न देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

न्यू हालैंड ट्रैक्टर एजेंसी धारक कमलेश ने बताया कि 29 जून 2025 को मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना विनैका निवासी रामविलास, रामतीरथ व राकेश ने गब्बर के माध्यम से 541416 रुपये का ट्रैक्टर व 28500 रुपये का कल्टीवेटर खरीदा। इसमें से 126406 रुपये उधार कर दिया। 10 दिन में रुपये देने का वादा किया। इसके बाद कई बार वादा किया लेकिन रुपये जमा नहीं किया। फोन से रुपये मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदारों पर धन हड़पने की नियत से धोखधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें