फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए चर्चा

Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लोगों को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक कर रही अभियान संस्था ने शुक्रवार को जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी दयाराम कुशवाह ने कहा कि संस्था और विभाग के माध्यम से एपीएल परिवारों को भी घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही सिद्धपुर को स्वच्छ गांव बनाने की भी चर्चा हुई।


डीपीआरओ ने जिले की तीन पंचायतों को खुले में शौच से पूर्णत: मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी ली है। इनमें पहाड़ी ब्लाक की चांदी, कर्वी की सिद्धपुर और पहरा के भीष्मपुर है।
विज्ञापन


इन पंचायतों में कचरा उठाने का ठोस प्रबंध, गंदे पानी का निस्तारण और स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था करने की रणनीति बनाई गई। गांवों में वेशलाइन सर्वे के माध्यम से शौचालय विहीन परिवारों की सूची बनाकर घर- घर में शौचालय बनवाने के विषय पर भी बातचीत की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान शनिवार को अभियान संस्था और जिला पंचायत राज विभाग की टीम ने सिद्धपुर गांव में दौरा किया। वहां के ग्रामीणों से बातचीत कर शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अशोक कुमार, महेंद्र विक्रम सिंह, जीवनलाल, सुरेंद्र सिंह, ममता वर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें