ग्राम हनुआ में बच्ची से बात करती डीएम, साथ में एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए पाठा क्षेत्र के चार बूथों में डीएम ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ चौपल लगाई। जिसमें निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के समय अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगाी। डाकुओं से मुकाबला करने के लिए गांव में ही सुरक्षा समिति बनाई जाए।
बुधवार को मानिकपुर विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय हनुआ के बूथ संख्या 268, 269 पतेरिया 269, गढ़चपा 254, 255 , कौबरा 249, 260 व पोखरी के बूथ संख्या 261 में विद्यालय परिसरों पर चौपाल लगी। जिसमें जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने मत को बेचे नहीं मत बहुत अमूल्य है इसकी कोई कीमत नहीं होती है।
किसी प्रत्याशी या कार्यकर्ता द्वारा किसी तरह की प्रलोभन वाली वस्तुएं बांटी जाएं अथवा डाकुओं व दबंगों द्वारा डराया धमकाया जाता है इसकी सूचना तत्काल दें। उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई होगी। मतदान को महापर्व की तरह मनाए। 23 फरवरी को होने वाले महापर्व पर अपने-अपने घरों के निशक्त, नववधु, महिलाएं व बेटियों के साथ जाकर मतदान कराये।
पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने ग्रामीणाें से कहा कि अपने मत का प्रयोग सतर्कता के साथ करें। वोट सबके लिए सामान है। किसी के बहकावे में न पडे़। भयमुक्त होकर मतदान करें। पहाड़ों के नीचे बसने वाले गांव के ग्रामीण डरे नहीं सुरक्षा के सारे इंतजाम किये जाएंगे।
निर्भीक होकर मतदान करे। गांव में सुरक्षा समिति बनायें जब पूरा गांव एक होगा तो कोई भी दस्यु दल गांव में नहीं आयेगा। सूचना देने पर पुलिस फ ोर्स तत्काल पहुंचेगा। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की आर्म्स कंपनी की फ ोर्स लगायी गई है लोकल फ ोर्स का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा बाहरी फ ोर्स आयेगी और चुनाव करायेंगी।
गांव में जो भी शस्त्र लाइसेंस धारक है वह अपने-अपने शस्त्र जमा करा दें।