फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ना है तो करें आवेदन

Thu, 02 Apr 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सदस्यता बहियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी अतहर हुसैन ने की। इसमें प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों से पांच दिन में आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पार्टी सदस्यता की रसीदें समय से जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद जमा नहीं किया जाएगा और ये निरस्त हो जाएंगी।

महासचिव कुशल पटेल ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी पांच दिन के अंदर जिला कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर दें। चुनाव चिह्न के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष डा. राकेश वर्मा ने 12 अप्रैल से निकाली जाने वाली पार्टी की पदयात्रा की रूपरेखा बताई। कार्यकर्ताओं से शामिल होने का अनुरोध किया। नगर उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सभी से एकजुट होकर काम करने का अनुरोध किया। जिला महासचिव अवधेश करवरिया ने उन लोगों को सावधान किया, जो पार्टी में रहकर भी पार्टी के खिलाफ काम करते हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला सेल नीरू गुप्ता ने महिलाओं से भी पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा की अपील की। शिवगुलाम वर्मा, त्रियुगीनारायण शुक्ला, फूलचंद्र गुप्ता, नत्थू प्रसाद पटेल, राकेश, डॉ. रजनीश पांडे, हीरालाल मिश्रा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें