जून माह में नवतपा के तीसरे दिन जब तापमान 45 डिग्री से ज्यादा था, तभी मंगलवार की शाम को धूल भरी आंधी से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम में थोड़ी नमी जरूर महसूस हुई, लेकिन आंधी से कई घरों के टीन छप्पर उड़ गए।
भरतकूप, शिवरामपुर, मऊ व बरगढ़ क्षेत्र में भी धूल भरी आंधी से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ, लेकिन गर्मी से कुछ निजात मिली। तमाम स्थानों की विद्युत आपूर्ति आंधी के चलते बंद हो गई। कहीं से अभी कोई जनहानि की सूचना नहीं है। एक दर्जन पेड़ और दो दर्जन से ज्यादा घरों की टीन उड़ने की खबर मिली है।