फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर मांगा आवास, पेंशन व अनाज

Tue, 07 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शन करते दुंगवा के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवस में आधा दर्जन गांव के लोगों ने आवास, पेंशन, अनाज और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के दुंगवा के अजय मिश्रा, जगतपाल, नत्थू, कुलदीप, संजय मिश्रा और राज बहादुर ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि लोहिया आवास अपात्रों को दिए गए हैं। प्रधान व सचिव ने अपने चहेतों को आवास दिलाएं हैं। इसकी जांच कराई जाए। सदर ब्लाक के भभौंर निवासी रामरूप, सत्यलाल, चुनकी, वंशगोपाल, संजू, रानी, चुनकी और सावित्री आदि ने बताया कि कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। कोटेदार हर बार उन्हें फटकार कर भगा देता है। जब भी विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

चंद्रगहना गांव के श्रीपाल, दशरथ, राम दयाल, सियाराम  और रवि प्रसाद आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि कोटेदार ने तीन माह से राशन सामग्री नहीं दी है। जब भी राशन कार्ड लेेकर जाते हैं तो डांटकर भगा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरवा तरौंहा के सभापुर निवासी प्रेमसिंह, राजकुमार, विनय कुमार, कमलेश, दिनेश और राम मिलन आदि ने बताया कि लोहिया समग्र गांव होने के बावजूद लोहिया आवास आवंटन में पात्रों को महत्व नहीं दिया गया है। जिनके पास ट्रैक्टर व  पक्के मकान हैं, उन्हें आवास आवंटित हुए हैं। इसकी जांच कराकर पात्रों को आवास दिलाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें