फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में टिड्डी दल का हमला

विज्ञापन
फोटो- 12- जिले की सीमा से सटे मप्र के सतना के गांव में टिडडी दल का हमला। एक आम के पेड़ पर मौजूद टिडडी द? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सतना में टिड्डी दल पहुुंच गया। टिड्डी दल की यूपी के चित्रकूट में भी आने की संभावना बन गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग सर्तक हो गया है। एक टिड्डी दल बुधवार को सतना पहुंच गया। टिड्डी दल सतना के शहर सहित माधवगढ़ क्षेत्र मेें कई घंटे घूमता रहा। शहर के बांशिदे एक साथ लाखों की संख्या में टिड्डी देख डर गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरा दल एमपी के शिवपुरी के अशोक नगर में घूम रहा है। उस दल ने कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है। दल के सतना आने से आशंका जताई जा रही है कि हवा इस ओर चली तो चित्रकूट भी आ जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि सतना से टिड्डी दक्षिण की तरफ चल गए हैं। इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें