फोटो- 4- शहर में बारिश के बाद जलभराव के चलते आम जन को हुई परेशानी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर/भरतकूप । जिले में गुरूवार को सुबह से रिमझिम- रिमझिम बारिश हो रही है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यलयों में भी पानी भरा हुआ है। वहीं हल्की बारिश होने से किसान खरीफ की फसल की तैयारी में भी जुट गया है। हालाकि जिन क्षेत्रों में सिंचाई के साधन उपलब्ध है वहीं पर ही किसान तैयारी कर रहे हैं।
दो दिनो से जिले में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। जिले में रूक रूक कर रिमझिम बारिश से जिले के भरतकूप, शिवरापुर, पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर, भौरी क्षेत्र के गांवों में कई स्थानों पर गलियों मेें जल भराव हो गया है। शहर में भी कई स्थानों पर जल भराव हो गया है। कुछ सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी पानी भरा हुआ है।
वही खरीफ की फसल के लिए किसान तैयारी में जुट गया है। खेतों की सफाई कर जुताई की तैयारी कर रहे है। किसान राजेश तिवारी, महेश सिंह, सुरेश लाल ने बताया कि अभी बरसात की शुरूआत नहीं हुई। यह बे मौसम बारिश हो रही है। इसके बाद भी किसान खरीफ की फसल जुताई करने की तैयारी कर रहे है।