फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व विभाग तैयार टिड्डी दलों से मुकाबले के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। टिड्डी दलों से बचाव के लिए जिले के किसान तैयार हो गए हैं। कीटनाशक दवाईयों व ध्वनि करने वाले यंत्रों समेत किसान खेतों के आसपास लगातार सक्रिय रहते हैं। ताकि टिड्डी से फसल को बचाया जा सके। वहीं कृषि विभाग के कर्मचारी भी बराबर नजर रख रहे हैं। वहीं कृषि रक्षा विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन

जब से टिड्डी दल का संकट आया है। जिले मेें भी कृषि विभाग ने किसानों को जागृत करना शुरू कर दिया था। जिससे किसानों ने टिड्डी से अपनी खेती बचाने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है।
चित्रकूट। शहर की सीमा से लगे दुर्गा दास के पुरवा में इस बार कई किसानों ने मूंग की खेती के अलावा मूंगफली व सब्जी लगाई है। इस स्थान पर प्रगतिशील किसान योगेश जैन भी खेती करते हैं।
विज्ञापन

जिनकी प्रेरणा से लॉकडाउन के दौरान किसानों ने फसल तैयार की है। टिड्डी दलों से बचाव के लिए खेतों के आसपास ध्वनि करने वाले यंत्र रख लिया है। इसके अलावा कीटनाशक रसायन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। खेतों की रखवाली करने के दिन अलग अलग किसानों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
चित्रकू ट। कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेेंद्र अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को भी टिड्डी दल झांसी जिले में रहा। इस समय उत्तर पूर्व हवा चल रही है। इस लिए चित्रकूट जिले में टिड्डी दल आने की संभावना नहीं है। इसके बाद भी इनको भगाने व मारने के लिए सभी इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें