फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन चित्रण/पोस्टर प्रतियोगिता में 200 पंजीयन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान आगामी पांच जून को होने वाली ऑनलाइन पोस्टर की प्रतियोगिता में अब तक दो सौ प्रतिभागियों ने पंजीयन करा लिया है। इस प्रतियोगिता को रचनात्मक कार्य से भी जोड़ा जा रहा है। शिक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के नवाचार विषय पर मोबाइल पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमें घर बैठे ही प्रतिभागी मोबाइल से ही अपनी कृति बनाकर भेज सकता है और पुरस्कार पा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच जून को यह प्रतियोगिता मोबाइल नंबर- 7800918771 के माध्यम से होगी। नामांकन ऑनलाइन जारी है। इसका नामंाकन दो जून तक इसी मोबाइल नंबर से होगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण की नवीनतम विधियों/तकनीकों को प्रतिभागी चित्रित कर भेज सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच ग्रुप में होगी। जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक, कक्षा 9 से कक्षा 12 तक, कक्षा 12 से ऊपर और पांचवे ग्रुप में शिक्षक व महिलाएं प्रतिभागी बन सकतीं हैं।
चित्रकूट। आओ करके सीखें ग्रुप की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें कुल 330 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा संयोजक शिक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दो वर्ग में परीक्षा हुई। प्राथमिक स्तर पर बगलई के सूरज प्रथम, लखनऊ के प्रखर द्वितीय, सेंटथामस कर्वी के हिंदेश तृतीय रहे। जूनियर स्तर पर कोठिलिहाई की प्रियंका प्रथम, पतौड़ा की ऊषा द्वितीय व सेमरिया की निशा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र लॉकडाउन के बाद बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें