फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रास्ते में तीन युवकों को पकडक़र पीटा, छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार में दवा लेने आए तीन युवकों को चाकू और तमंचा दिखाकर तीन युवकों ने पकड़ लिया। घर ले जाकर उन्हें पीटकर नकदी छीन ली। धमकी दी कि घर से लाकर दो लाख रुपये दो नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा गूदर निवासी रजनिया देवी ने बताया कि उसका पुत्र ओमनाथ निषाद गुरुवार की रात को बाइक से दोस्त दीपक शर्मा व छोटू निषाद के साथ बाइक से शहर के पुरानी बाजार की एक दवा की दुकान से दवा लेने गया था। रास्ते में मौजूद तीन युवकों ने उन्हें चाकू व तमंचा दिखाकर पकड़ लिया। इसके बाद एक घर में ले जाकर मारा पीटा। लगभग तीन हजार रुपये छीन लिए।
धमकी दी कि अगले दिन दो लाख रुपये दे जाना। युवकों ने बताया कि उनके मोबाइल पर आरोपियों के फोन आये हैं कि रुपये पहुंचा दो नहीं तो जान से मार देंगे। इससे वह डरे हैं। मामले की जानकारी एसपी कार्यालय में दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें