चित्रकूट। जिला अस्पताल में लगी की खून जांच की मशीन दो दिन से खराब है। इससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में प्राइवेट पैथालॉजी में महंगी जांच करवानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल की खून जांच की मशीन बुधवार को खराब हो गई है। यह गुरुवार को भी नहीं ठीक हो सकी है। इससे डाॅक्टर को दिखाने के बाद मरीजों का पूरा इलाज नहीं हो सका और मरीज वापस हो गए। अब मरीजों को फिर अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ेगा या प्राइवेट पैथालॉजी से खून की जांच करानी पड़ेगी।
विजय दीक्षित, रामकुमार, माया देवी ने बताया कि बुधवार को डाॅक्टर की सलाह पर खून तो जांच के लिए दे दिया था, लेकिन दो दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। मशीन खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुखार होने पर डाक्टर को दिखाया तो खून जांच के लिए कहा। खून जांच केंद्र पहुंचा तो वापस कर दिया। मजबूरी में बाहर से जांच कराकर इलाज कराना पड़ा। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इंजीनियर को बुलाया गया है। दो दिन में मशीन ठीक हो जाएगी।