मानिकपुर (चित्रकूट) । खाली ट्रक चालक को झपकी आने से सामने से तेज गति ट्रक से टक्कर होने से आपस में तीन ट्रक पलट गए। हादसा इतना तेज था कि एक ट्रक हाईटेंशन के बिजली के खंभे में टकरा गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी।
घटना शनिवार की सुबह मानिकपुर-सतना मार्ग के मारकुंडी के पास हुई। एक खाली ट्रक तेज गति से सतना की ओर जा रहा था। तभी चालक को झपकी आ गई इसी दौरान सामने से अमूल दूध का कंटेनर ट्रक आते ही दोनों ट्रक अनियंत्रित हो गए। साथ ही पीछे से एक ट्रक और आ गया। तीनों ट्रकों की एक साथ भिड़ंत हो जाने से तेज आवाज सुनाई देने पर आसपास के गांव से लोग पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अयोध्या जिले के हाजीपुर निवासी चालक रमेश कुमार (42), सीतापुर निवाड़ी निवासी सुखदेव (40), प्रतापगढ़ के बकरुल रानीगंज निवासी चंद्रशेखर (45) घायल हुए हैं।