12 सीकेटीपी-25- परिचय- ओवरलोड खनिज सामग्री लदे वाहनों को पकड़ने के दौरान मौजूद खनिज व पुलिस विभ
- फोटो : प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर व मऊ क्षेत्र में लगातार अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान दो ट्रक व एक ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें रवन्ना नहीं मिला। जांच टीम को देखकर खनन स्थल पर खलबली मची रही। कई मजदूर वाहनों में बैठकर भाग निकले।
संयुक्त टीम ने राजापुर तहसील क्षेत्र के नदी किनारे के घाट सरधुआ क्षेत्र में छापेमारी की। दो ट्रक व एक ट्रैक्टर पकड़े गए। इनके चालकों के पास कोई कागजात नहीं मिले। खनिज इंस्पेक्टर मंटू सिंह ने बताया कि कई मजदूर व वाहन जांच टीम को देखते ही भाग निकले हैं। इन तीन वाहनों को सरधुआ थाने में खड़ा कराया गया है। तीनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि मऊ क्षेत्र में भी अवैध रुप से खनिज सामग्री ढुलाई करने वाले वाहनों की जांच की गई है। दो वाहनों में कागजात अधूरे मिले हैं। उपजिलाधिकारी राजापुर फूल चंद्र यादव ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे।