फोटो 23 सीकेटीपी-13- परिचय- महाराजा अग्रसेन की जयंती पर पूजन हवन करते अग्रवाल समाज के प्रतिनिध
चित्रकूट। महाराजा अग्रसेन की जयंती परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने महाराजा अग्रसेन व कुल देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर हवन किया और प्रसाद वितरण किया।
नई बाजार स्थित शिवप्रसाद धर्मशाला में सुबह से ही समाज के प्रतिनिधि जुटे। नवरात्र के पहले दिन सभी ने महाराजा अग्रसेन और कुल देवी महालक्ष्मी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विधिवत हवन पूजन कर समाज के लोगों में प्रसाद बांटा।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों की गोष्ठी भी हुई। इसमें तय किया गया कि समाज के लोगों को शिक्षा और समाजहित के कार्यों से जोड़ा जाए। साथ ही, आपसी सहयोग और एक-दूसरे की मदद से समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुकुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय, विक्की, गिरीश, दीपचंद्र, गोपीकिशन, अमन, अतुल, अशोक, सनद, सुनील, आयुष, श्याम, नमन, सिद्धार्थ, हर्षित, गौरव व दीपक सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।