फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पेटदर्द से भाई बहन समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में संक्त्रस्मण तेजी से बढ़ रहा है। पेट दर्द, बुखार से ग्रसित भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन बालक जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दो अन्य की हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है। इनके प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की संभावना जताई गई है लेकिन डाक्टरों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराह गांव निवासी छक्कीलाल के पुत्र राजू (11) व पुत्री रजनी (11) दो दिनो से पेट दर्द व बुखार था। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। सुधार न होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। शवों को मानिकपुर ले गए। पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कराया है। इसी क्त्रस्म में रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा गांव के गोरेलाल के 12 वर्षीय पुत्र अरुण को बुखार के चलते सीएचसी रामनगर ले गए। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मुख्यालय के गांधीगंज मोहल्ले के रामआसरे पुत्र रामऔतार, शोभा सिंह पुरवा के सतोष कुमार की छह वर्षीय पुत्र सृष्टि व मप्र के नयागांव के लक्ष्मण के पांच वर्षीय पुत्र शुभम को बुखार व पेट दर्द से ग्रसित होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें