फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय चूल्ही विकासखंड मानिकपुर के जंगल में लग रही आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को आग लगने के कारणों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि यदि महुआ बीनने वाले जंगलों में आग जलाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग महोबा से महुआ बीनने जंगलों में आते हैं और वहीं खाना बनाते हैं। इसके बाद बिना आग बुझाए ही चले जाते हैं। जिससे जंगल में आग लग जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें चिन्हित कर ठहरने न दिया जाए। यह जंगल जीवन देते हैं। जहां आग देखें तो तत्काल बुझाएं। उप जिलाधिकारी मानिकपुर, अग्निशमन अधिकारी को सूचित करें। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि जंगलों में जो लोग आग लगा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जंगल से पर्यावरण अचछा रहता है। इसे बचाए रखें। इसका विनाश न करें। उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि लोग खाना बनाते हैं कि बीड़ी पीते हैं। जिससे आग लग जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें