चित्रकूट। यूपी बोर्ड परीक्षा के ऐचवारा स्थित त्यागी इंटर कालेज मेें विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को कला वर्ग का हिन्दी प्रश्नपत्र बांट देने के मामले में जिलाविद्यालय निरीक्षक ने कें द्र प्रभारी नाथन सिंह को हटा दिया। मामले की रिपोर्ट यूपी बोर्ड कार्यालय प्रयागराज क ो सूचना दिया है।
मंगलवार को मानिकपुर तहसील क्षेत्र के त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा मेें कमना नंबर सात में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्रों को कला वर्ग का हिंदी का पेपर दे दिया था। इसको लेकर विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों ने डीआईओएस बलिराम राज से शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर डीआईएसओ ने परीक्षा केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया। इस मामले में डीआइओएस बलिराज राम ने यूपी बोर्ड कार्यालय प्रयागराज को जानकारी दिया है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य नाथन सिंह को हटा दिया। वहीं, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य नाथ सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय तक परीक्षा दी। प्रश्न पत्र बदलने की कोई शिकायत नहीं की ।
प्रथम पाली में 412 और द्वितीय पाली में 257 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
चित्रकूट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में इंटर चित्रकला, रंजन कला, चित्रकला आलेखन, संगीत गायन / वादन एवं हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा र्हुइं। सभी विषयों में मिलाकर कुल पंजीकृत 7373 में 412 अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी कैलाश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रथम पाली में इंटर चित्रकला 34 में 30, रंजन कला में 74 में 73, चित्रकला आलेखन में 2334 में 2194, संगीत गायन वादन में 61 में 61 ने परीक्षा दी। जबकि हाईस्कूल गृह विज्ञान में कुल पंजीकृत 4870 में से 267 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान में 6601 व भूगोल विषय में 6344 इस प्रकार कुल पंजीकृत 12945 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 257 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि पूरे जनपद शांति से परीक्षाएं चल रही हैं।
चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के सचल दल ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर परीक्षाओं का जायजा लेते रहे। वहीं शिक्षा विभाग के सचल दल में बीएसए प्रकाश सिंह, डायट उप प्राचार्य रतन सिंह ने भी कई परीक्षा केन्द्रों में औचक निरीक्षण किया।
डीआईओएस ने बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेंगा जबकि शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटर व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।