फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो घरों का ताला तोड़कर लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र की अवध पुरम कॉलोनी के एक घर में रहने वाले दो किराएदारों का ताला तोड़कर चोर करीब 30 हजार रुपये और दो लाख के जेवर उठा ले गए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद होने का दावा भी किया है।
विज्ञापन

अवध पुरम काॅलोनी में हरिश्चचंद्र मिश्रा के आवास में कृृषि विकास अधिकारी आशीष तिवारी और शिक्षक कमेलश कुमार किराए पर रहते हैं। होली पर ये लोग परिवार सहित गांव चले गए थे। 26 मार्च को चोर कमरों का ताला तोड़कर घुस गए। कृषि विकास अधिकारी आशीष तिवारी ने दी तहरीर में कहा कि उनके कमरे से चोर 10 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर ले गए।
शिक्षक कमलेश ने बताया कि उनके कमरे से 20 हजार रुपये और करीब एक लाख के जेवर चोरी हुए है। सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद होने का दावा भी किया है। सीतापुर चौकी इंचार्ज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजकर मामले की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में चार चोर घर का ताला तोड़ते दिख रहे हैं। इसी आधार पर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट...
सीतापुर चौकी क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही जल निगम के कर्मचारी प्रदीपमणि के घर का ताला तोड़कर चोर लगभग बीस लाख का माल चुरा ले गए थे। अभी इस चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई और दूसरे ही दिन चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें