चित्रकूट। बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना एक बार फिर दगा दे गई। इंटकवेल की मोटर और पंप खराब होने से 39 गांवों में पेयजल आपूर्ति पांच दिन तक बाधित रहेगी।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य के चलते बरगढ़, कोलमजरा, जमीरा, अरवारी, मुरका, सेमरा, गुंइयाखुर्द, मटियारा, मनका छितैनी, डोडियामाफी, कोटवामाफी, कानियाढ, कलचिहा, बोझ, औबरी, करौंदी, मड़हा, उसरी माफी, ललई में सप्लाई बंद रहेगी।
इसके साथ ही भटगवां, हरदीकला, हरदी खुर्द, लोढ़ौता कला, लोढ़ौता खुर्द, गुइंयाकला, खोहर समेत 39 गांवों में सप्लाई ठप रहेगी। पांच दिन बाद मरम्मत पूरी होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।