फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर निरस्त होने पर किया हो-हल्ला

विज्ञापन
फोटो-4- परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी के पेपर के स्थगित होने की जानकारी पर निराश खड़ी छात्राएं। संव? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धूप और गर्मी में हजारों छात्र-छात्राएं पेपर देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अंग्रेजी का पेपर स्थगित हो गया है, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ। परीक्षार्थी हो-हल्ला करने लगे और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस पर एसडीएम और तहसीलदार के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। अफसरों ने बताया तो यकीन हुआ। परीक्षार्थी उदास होकर घर लौट गए। इनका कहना है कि अंग्रेजी के पेपर की फिर से तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 43 केंद्रों में परीक्षाएं हो रहीं हैं। इंटर में 5398 छात्र और 4532 छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को अंग्रेजी की परीक्षा देने 3915 परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे। कुछ परीक्षार्थियों को रास्ते में ही पता चल गया कि अंग्रेजी का पेपर आउट होने से निरस्त हो गया है, लेकिन किसी को विश्वास नहीं हुआ।
केंद्रों पर परीक्षा नहीं हुई तो हो हल्ला मचाया। सूचना मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक से लेकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि परीक्षार्थियों के पास पहुंचे। उन्हें बताया गया कि बलिया जिले में पेपर आउट होने से यूपी के कुल 24 जिले में अंग्रेजी का पेपर स्थगित कर दिया गया है। इस पेपर की नई तारीख आएगी। इसके बाद परीक्षार्थियों को यकीन हुआ और घर लौट गए।
विज्ञापन

घर लौट रही कई छात्राओं ने कहा कि यह तो गलत हुआ। सारी तैयारी धरी रह गई, अब नए सिरे से तैयारी करनी पडे़गी। कई छात्रों ने कहा कि 50 से 100 रुपये तक भाड़ा खर्च कर परीक्षा देने पहुंचे हैं। अब पेपर स्थगित होने से फिर गर्मी में इतना किराया देकर घर जाना पडेगा।
डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर स्थगित हुआ है। इसकी सूचना पेपर शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे पहले मिली थी। अधिाकारिक पत्र आने के बाद सभी केंद्रों पर सूचना भेजी गई है। नई तारीख 13 अप्रैल संभावित है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नई तारीख की पुष्टि होने के बाद सभी कॉलेजों के माध्यम से सूचना छात्रों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें