फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में न हो लापरवाही

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय और साथ में मौजूद सीडीओ अमित आसेरी व एडीएम जीपी सिंह - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को कोविड-19 एल वन, एल टू फैसिलिटी सेंटर खोह एवं कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में महामारी के प्रभावी नियंत्रण में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सीएमओ के अधीन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के मध्य कार्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य अन्य कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जो टीमें लगाई गई हैं, वह हर घर के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वच्छता का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

सीएमओ से कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जो कमियां हैं उन्हें पूरा कराएं और शासन से निर्धारित बिंदुओं की रिपोर्ट के आधार पर कार्य हो।
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश व सीएमओ डॉ. विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें