फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गल्ला आढ़तियों की हड़ताल खत्म, खुली मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडी टैक्स में असमानता के विरोध में चल रही गल्ला आढ़तियों की हड़ताल छह दिन बाद खत्म हो गई। रविवार को गल्ला मंडी में सुबह से सभी आढ़तियों ने अपनी दुकानें खोली। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंडी टैक्स को लेकर कानपुर में हुई व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले के गल्ला आढ़ती भी शामिल हुए। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्यामबिहारी मिश्र ने गल्ला आढ़तियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि उप्र व्यापार मंडल ने गल्ला आढ़तियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए रविवार को कानपुर में बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्यामबिहारी मिश्र की अध्यक्षता में यह तय हुआ कि दुकानें बंद करने की बजाए मंडी उपनिदेशक कार्यालयों के सामने धरना दिया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिले से गल्ला व्यापार समिति के उपाध्यक्ष उमादत्त पांडेय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें