फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
आशीष कुमार मिश्रा - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी/बछरन(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दोे अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा निवासी आशीष कुमार मिश्रा (34) पुत्र अरुण कुमार गुरुवार देर शाम को अपने साथी नरेंद्र सिंह (55) पुत्र अर्जुन व अभिषेक (27) पुत्र कुलदीप के साथ बाइक से राजापुर गया था। रात में वहां से लौटते समय प्रसिद्धपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।
हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया और नरेंद्र व अभिषेक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आशीष की पत्नी गुड़िया ने बताया कि वह किराये पर वाहन चलाता था। उसके एक पुत्र है। वद दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें