फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध तक सीमित नहीं रहेंगे जगदगुरु शोध पीठ के कार्य: कुलपति

Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में जगदगुरु रामभद्राचार्य शोध पीठ के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र में कुलपति ने कहा कि यह पीठ केवल शोध कार्यों तक ही सीमित नहीं रहेगी। बल्कि शोध की उत्कृष्टता को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि के सभागार में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि शोध पीठ के माध्यम से ब्रेल लिपि तथा अन्य आधुनिक तकनीक से शोध कार्यों को अपडेट करने पर बल दिया। कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत ने कहा कि इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और अन्य स्रोतों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी प्रकार का प्रशासनिक सहयोग शोध पीठ को प्राप्त होगा। कुलाधिपति के निजी सचिव रमापति मिश्रा ने कहा की जगद्गुरु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों को जन सामान्य तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
इस मौके पर सहायक निदेशक डॉ. विश्वेश दुबे, अधिष्ठाता डाॅ. निहार निरंजन मिश्र, डॉ. महेंद्र कुमार उपाध्याय, डाॅ. गुलाबधर, शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ रजनीश कुमार सिंह, डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. अमित अग्निहोत्री, दुर्गेश कुमार मिश्र, डॉ. नीतू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें