फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की थम गई सांसे

विज्ञापन
चित्रकूट : सपना- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी। एक माह पूर्व पति के साथ बाइक से ससुराल आ रही महिला दुर्घटना में गंभीर रूप घायल हो गई थी। इलाज के दौरान मृत्यु होने से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के पनौटी गांव के मजरा देवरा पुरवा निवासी सपना देवी (21) पत्नी आलोक कुमार 19 जुलाई को पति के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। भगतपुर रोड़ चौराहा कौशांबी जिले में दुर्घटना में दंपती घायल हो गए थे। पति का एक पैर खराब हो गया है। उसका इलाज जारी है।
पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गुरुवार को पत्नी की मृत्यु होने से परिजनों में शोक छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उसकी 21 मई को शादी हुई थी। कौशांबी जिले के हटवा महेवा गांव में मायका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें