फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक आत्महत्या करने की दी चेतावनी

Mon, 11 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्ष पूर्व पट्टे में मिली भूमि पर दंबगों का कब्जा होने से परेशान पट्टा धारक तीन महिलाओं ने डीएम कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 शिकायत कर्ताओं ने बताया कि कई बार तहसील दिवस व अन्य मौकों पर अधिकारियों से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में एसडीएम से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


मऊ ब्लाक अंतर्गत बरगढ़ के कोलमजरा की लक्ष्मिनिया पत्नी शहजाद सिंह, पूजाबाई पत्नी दिलावर सिंह व आलाबाई पत्नी नेकपाल सिंह ने सामूहिक रूप से सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


 उसमें आरोप लगाया कि उनको वर्ष 2012 में भूमि प्रबंधक समिति द्वारा पट्टे की भूमि आवंटित की गई थी, जिसमें दो वर्ष तक तो उनका कब्जा रहा लेकिन अब कुछ दंबगों ने उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।

विरोध करने पर उनके समुदाय को मजरे से मारकर भगाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि दबंगों ने इस भूमि पर पक्का निर्माण भी करा लिया है। तीनों महिलाओं ने जिलाधिकारी से कहा कि यदि उनको आवंटित भूमि वापस नहीं मिली तो सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगी। डीएम नीलम अहलावत ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए मऊ एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें