राशन कार्ड वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ओरा व गोपालपुर के ग्रामीणों
ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नए सिरे से राशन कार्ड बनवाने
की मांग की।
सोमवार को ओरा के हरिशंकर, रमाकांत, छोटेलाल, शैलेंद्र, रमेश,
मुकेश व मिथलेश समेत तीन दर्जन लोगों ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने मनमाने
तरीके से अंत्योदय कार्ड धारकों को एपीएल व एपीएल वालों को अंत्योदय सूची
के कार्ड बनवाए हैं।
कई राशनकार्डों में नाम व जाति भी गलत लिखी है।
गोपालपुर के चुनकू, रामभवन, छोटेलाल, ननका व जुम्मन ने भी आरोप लगाया कि
उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ नहीं मिल रहा है।