पड़री शिवरामपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यालय
पहुंचकर अपनी व्यथा बताई। इन लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन
किया और बाद में डीएम को ज्ञापन भेजा। ये अपने हाथों में फसल की बालियां
लिए थे।
मतगंजन, धर्मपाल प्रजापति, रामप्रकाश रायकवार, रामऔतार,
देशराज आदि ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव में ठीक से सर्वे न होने से
सरकार से मदद नहीं मिल पा रही। किसानों ने कहा कि फसल पूरी तरह से नष्ट हो
चुकी हैं।