चित्रकूट। चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर विशेष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो स्थानों पर किशोरियों का बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के नेतृत्व में टीम सबसे पहले शहर के शंकर बाजार के खटकाना मोहल्ला गई।
यहां पर किशोरी की 13 वर्ष की आयु पाई गई। बाद में टीम अकबरपुर ग्राम पंचायत के टिटिहरा रोड के एक घर पहुंची। यहां पर किशोरी 14 वर्ष मिली। परिजनों से आयु प्रमाण पत्र मांगा। लेकिन वह दिखा नहीं पाए। ऐसे में दोनों किशोरियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उनको वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।