- बैठक में विधानसभा आब्जर्वर सुधीर तोमर को माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटे?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें बूथ स्तर पर कमेटी के सदस्यों के कार्यों व कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई।
मुख्य अतिथि चित्रकूट विधानसभा के ऑब्जर्वर सुधीर सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाए। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, जिला सचिव जमुना शुक्ला, समदरिया शिवसागर, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र त्रिपाठी, कामता द्विवेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, बिपिन पांडेय, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।