फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए खोली तिजोरी’

Fri, 17 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के लोग धरने के नाम पर ढकोसला कर रहे हैं। पटेल तिराहे पर हो रहे धरने में मात्र एक दो नेता बैठे रहते और बतियाते हैं। दो लोगों के बैठने को धरने का नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


हकीकत यह है कि केंद्र सरकार किसानों के लिए धन नहीं दे रही जबकि राज्य सरकार ने तिजोरी खोल दी है। बंटाई और ठेके में खेती लेने वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने यह बात प्रेसवार्ता में कहीं। भइयालाल ने कहा कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की सूचना मुख्यमंत्री को भेजी गई थी। इस पर उन्होंने निर्देश दिया था कि किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन


11 मार्च को सीएम ने दो सौ करोड़ रुपए की राहत की घोषणा कर दी और जिले को साढ़े तीन करोड़ रुपए की पहली किस्त भी भेज दी गई।  केंद्र सरकार एक धेला भी नहीं दे रहा है।

बस कागजों में घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि अपनी सरकार की कथनी और करनी में अंतर को छिपाने के लिए भाजपाई पटेल तिराहे पर धरने का ढकोसला कर रहे हैं।

यही कारण है कि वहां कोई नहीं दिखता। बिजली से मौत के मामले में किसान के परिजनों को सात लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। केंद्र सरकार एक हेक्टेअर पर 13500 रुपए की घोषणा कर रही है पर यह कहां और किसे दिया जा रहा है, पता नहीं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों को ताकीद कर दी है कि लेखपाल से लेकर जिलाधिकारी तक किसानों से अपनेपन और सहूलियत से बात करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें