फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो 25 अप्रैल से अनशन

Fri, 17 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान में ठेके पर काम करने वाले पंप श्रमिकों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 24 तक मांगें नहीं मानी तो वे 25 अप्रैल से क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन


जलसंस्थान की जिला इकाई अध्यक्ष कमलेश कुमार पांडे की अगुवाई में जल संस्थान के ठेका श्रमिक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया।

कमलेश कुमार ने कहा कि चित्रकूट मंडल जल संस्थान के सभी श्रमिक  कई साल से  शासन-प्रशासन से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले साल भी क्रमिक अनशन किया गया था तब सचिव डीपी सिंह ने आश्वासन दिया था कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार निर्धारित दरों के अनुसार ही टेंडर में रेट डाले जाएंगे।

इस मौके पर सेवा प्रदाता ठेकेदार भी थे पर कुछ नहीं हुआ। इन लोगों ने कहा कि  24 अप्रैल तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो अगले दिन से वे लोग क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर आशीष चौबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, काशी प्रसाद, कालका, धनराज यादव, राजेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें