फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही बड़ा खाकर लोग हुए बीमार

Fri, 29 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह में दही बड़ा खाकर दर्जन भर लोग बीमार हो गए। उल्टी दस्त आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के समीप गांव में बुधवार को तिलक समारोह में था। पुरानी बाजार कर्वी निवासी दयावती (60) पत्नी मूलचंद्र ने बताया कि उनका परिवार निमंत्रण से घर लौटा तो अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर देर रात को दयावती, मूलचंद्र विश्वकर्मा (65), शिब्बू (10) व टीनू (6) पुत्री मांझी, मुनेश (9) पुत्र मूलचंद्र, शब्बी (19) पुत्री मूलचंद्र व शशी (26) पत्नी मांझी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कपसेठी की राजकुमारी (35) पत्नी विद्यासागर ने भी बताया कि निमंत्रण से लौटने पर उसकी पुत्री नगीना, सास मेडिया देवी व ससुर कलकू भी उल्टी दस्त से बेहाल  हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कपसेठी के चार अन्य लोग भी बीमार हैं। यह सभी लोग जिला अस्पताल में भर्ती है। लोगों का कहना है कि दही बड़ा में कुछ कसैलापन था। संभावना है कि वहीं खाने के बाद बीमार हुए हैं। जिला अस्पताल के डा. आरएस द्विवेदी ने बताया कि सभी मरीज बासी व प्रदूषित भोजन खाने से  उल्टी दस्त के शिकार हुए हैं। अब सबकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें