फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच से बजेगी शहनाई, बाजारों में लौटी रौनक

Wed, 21 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 20 सीकेपीटी-04-दुकान में साड़ी की खरीद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मकर संक्रांति के शुभ अवसर के साथ ही मांगलिक कार्यों का दौर शुरू हो गया है। आगामी 5 फरवरी से शुरू होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते शहर के बाजारों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। जिन घरों में शादियां तय हैं, उनके परिजन खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है। कपड़ा कारोबारियों में इस सहालग में अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद से ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है, और इसी के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो जाती है। 5 फरवरी से शुरू होने वाले विवाह समारोहों ने बाजारों में रौनक आ गई है। विभिन्न दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जो पिछले कुछ समय से कम थी।
ग्राहक सरोज कुमार ने बताया कि उनके बेटे किशन कुमार की शादी 5 फरवरी को होनी है, जिसके लिए वह खरीदारी करने आए हैं। इसी तरह, सपहा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 8 फरवरी को है और वह लहंगा सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

ममता तिवारी ने बताया कि उन्हें अपनी रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाना है, जिसके लिए वह साड़ी खरीदने आई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सिल्क की साड़ियों का चलन अधिक है।

व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद
शंकर बाजार निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व से ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते ग्राहक खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत को देखते हुए उन्होंने पर्याप्त मात्रा में माल मंगवा लिया था। जिन घरों में शादियां होनी हैं, उनके परिजनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। साड़ियों की दुकानों पर विशेष रूप से अधिक बिक्री देखी जा रही है।
रेडीमेड कपड़ा कारोबारी रमेश गुप्ता के अनुसार, बच्चों के फैंसी कपड़ों की मांग अधिक है, जिसके चलते उन्होंने कानपुर शहर से विशेष रूप से फैंसी कपड़े मंगवाए हैं। कारोबार अच्छा होने की उम्मीद लगाए है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार सहालग में उनकी अच्छी बिक्री होगी। पूरे जिले में सहालग सीजन में कारोबार कारोबार दो करोड़ से पार पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें