फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भीषण गर्मी से गहराया पेयजल संकट, हैंडपंप खराब

Sun, 03 May 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी के कारण जिले में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के कई मोहल्लों में हैंडपंप खराब हो गए हैं या उनसे पानी नहीं आ रहा है। पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति भी अनियमित होने से समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन




जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने बताया कि शहर में 774 हैंडपंप लगे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि हैंडपंप खराब होने की करीब 30 शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों को कर्मचारियों द्वारा मौके पर भेजकर ठीक कराया गया है। हालांकि, हैंडपंपों के रीबोर करने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। खराब हैंडपंपों के कारण निवासियों को अन्य हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहां अक्सर पानी भरने के लिए लंबी कतारें लगती हैं।



प्रभावित मोहल्लों की स्थिति



भरतपुरी मोहल्ले में भाईजान, सलमा और मो. इदरीश ने बताया कि गर्मी की शुरुआत से ही हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा है। इससे निवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उन्हें पानी लाने के लिए 100 मीटर दूर जाना पड़ता है। भैरोपागा मोहल्ले के सुनील निषाद और राधेश्याम निषाद ने खराब हैंडपंप की मरम्मत और रीबोर की मांग की है। सदर ब्लॉक के पास भी एक हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीण और स्थानीय लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें