फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश ने पटरी से उतारी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
शिवरामपुर क्षेत्र में खराब हुआ ट्रांसफार्मर । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर/बरगढ़/शिवरामपुर। दो दिन की बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। गांवों में बिजली की आपूर्ति रात-रात भर गायब रहती है। दिन में भी इसके आने जाने का कोई ठिकाना नहीं रहता हैं। बिजली नहीं रहने से पानी की आपूर्ति में भी समस्या हो रही है। राजापुर, मानिकपुर, बरगढ़ व शिवरामपुर क्षेत्र में चार खंभे टूटे और दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में बिजली गुल होने पर सूचना के बाद भी कोई विभागीय कर्मचारी या अधिकारी नहीं आया। कई ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

जिले में मानसून ने जब से दस्तक दी है उस समय से मानिकपुर क्षेत्र के गांवों सहित बरगढ़, मऊ क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। हालत यह है कि कई गांवों को रात भर बिना बिजली के गुजराना पड़ रहा है।मानिकपुर क्षेत्र के जंगल से सटे गांवों, टिकरिया, रामपुर कल्याणगढ़, सखौंहा, रानीपुर, हरिजनपुर, नीहि, मारकुंडी, किहुनिया, कुसमा, टिकरिया, बहिलपुरवा, सपहा, छीतूपुर आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति की समस्या अधिक हो गई है।
किहुनिया के भोला द्विवेदी, राजन गौतम ने बताया कि दो दिन से बिजली की कटौती अधिक रहती है। शनिवार की रात 11 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। सुबह बिजली की आपूर्ति चालू की गई। टिकरिया गांव के राजू कोल ने बताया कि इस समय 24 घंटे में मात्र दस घंटे ही बिजली मिल रही है। दो दिन से हालत अधिक खराब हैं। बरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। मनका गांव, हल्दीडांडी, गौहुर, कटिया डांडी, गोइया, बड़हा, सेमरा, मोजरा आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

बरगढ़ निवासी राजेश कुमार, सुरेश ने बताया कि शनिवार के दिन बारिश होते ही रात भर बिजली की आपूर्ति बंद थी। रविवार की शाम को पिकअप ने दो बिजली के खंभे तोड़ दिए इससे 25 गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार से क्षेत्र के कुछ हिस्से में बिजली की आपूर्ति सही हुई। मऊ क्षेत्र के गांवों में भी हालत खराब है। मवई कला गांव में भी शनिवार काे सुबह से लेकर रविवार की सुबह तक बिजली की आपूर्ति बंद होने से यहां के निवासी परेशान रहे। लवलेश ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद बिजली कीआपूर्ति चालू की गई। बिजली कीआपूर्ति नहीं होने से गांवाें में लगे नलकूप नहीं चलते है। इससे पेयजल का भी संकट गहराया हुआ है।
कुछ यही हाल शिवरामपुर क्षेत्र का है। 24 घंटे से क्षेत्र के 12 से अधिक गांव की बिजली खराब है। यहां के ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। मछरिहा निवासी शैलेंद्र व भसौंधा निवासी नीरज कुमार ने बताया कि दो बार विभागीय अधिकारियों व लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। इसके बाद विभाग के बड़े अधिकारियों को भी सूचना देने के लिए फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा।
बताया गया कि ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी बिजली जाने के बाद घरों में ही रहे आए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया बारिश होने से बिजली के केबिलों में कुछ गांवों में फाल्ट हो गया था। सही कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। फोन कभी कभार काम की व्यस्ता के कारण नहीं उठ पाता है। सूचना मिलने पर संबंधित को गांव भेजकर सुधार काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें